RegionalTop NewsUttar Pradesh

जेकेपी ने रंगीली महल बरसाना में 5000 विद्यार्थियों को वितरित की निःशुल्क स्टेशनरी

बरसाना। शुक्रवार को जगद्गुरु कृपालु परिषत्-रंगीली महल, बरसाना में ग्राम पंचायत बरसाना जनपद मथुरा की शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत निर्धन विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री एवं दैनिक उपयोगी वस्तुओं के वितरण का आयोजन किया गया।

इस निःशुल्क वितरण में लगभग 5000 छात्र-छात्राएं रंगीली महल, बरसाना आए। परिषत् की अध्यक्षाओं डॉ. विशाखा त्रिपाठी, डॉ श्यामा त्रिपाठी और डॉ कृष्णा त्रिपाठी द्वारा उन समस्त छात्र-छात्राओं को अध्ययन से सम्बन्धित सामग्री प्रदान की गई, जिसमें विशेष रूप से एक बैग, 4 बड़ी नोटबुक, 4 छोटी नोटबुक, लंच बॉक्स, पानी की बोतल, चार पेन, चार पैन्सिल, रबर, स्केल और शार्पनर बांटे गए।

विद्यार्थियों के साथ आए शिक्षकगण को भी चटाई व बाउल उपहार स्वरूप भेंट किए गए। साथ ही सभी आगन्तुकों को मिठाई व बिस्किट दिए गए।

गौरतलब है कि संस्था के तीन प्रमुख केंद्रों (मनगढ़, बरसाना व वृन्दावन) में निर्धन वर्ग की आवश्यकताओं का ध्यान रखते हुए अनेक वर्षों से इस प्रकार के वितरण कार्य संपन्न किए जाते रहे हैं।

जेकेपी का उद्देश्य क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में रह रहे बच्चों को शिक्षा उपलब्‍ध कराने के साथ-साथ अन्य दैनिक जरूरतें पूरी करना भी हैं, ताकि उनका जीवन सुचारु रूप से चल सके।

जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की सुपुत्रियाँ डॉ विशाखा त्रिपाठी, डॉ श्यामा त्रिपाठी और डॉ कृष्णा त्रिपाठी जो जेकेपी की अध्यक्ष भी हैं, महाराज जी के दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए उन्हीं की तरह निरन्तर सामाजिक उत्थान के कार्यों में पूरी तरह से समर्पित हैं।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique