International

अवैध रूप से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे इस देश के पूर्व उप राष्ट्रपति, गिरफ्तार

नई दिल्ली। मालदीव के पूर्व उप राष्ट्रपति अहमद अदीब अब्दुल गफूर गुरुवार को समुद्री मार्ग से भारत पहुंचने पर गिरफ्तार कर लिया गया। घटना तूतीकोरिन के तट पर हुई।

जिला पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने प्रेट्र को बताया कि अदीब एक जहाज पर सवार होकर यहां पहुंचे और चूंकि उनके भारत आने की कोई सूचना नहीं थी। साथ ही वो गैरकानूनी तरीके से यहां पहुंचे थे इसलिए उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार की एजेंसियों के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि जिला पुलिस के पास यह पता लगाने के लिए कोई जानकारी नहीं है कि क्या उनकी यात्रा को सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी हासिल थी तथा क्या जहाज को लंगर डालने की अनुमति थी। जहाज में चालक दल के नौ सदस्य हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH