NationalTop News

भारतीय सेना का गृहमंत्री अमित शाह को तोहफा, 7 पाकिस्तानी बैट कमांडोज़ को किया ढेर

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया है जिसको वो जिंदगी भर याद रखेगा। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सात BAT कमांडो को मार गिराया गया है। उनके शव अब भी एलओसी पर पड़े हैं। भारी गोलीबारी के चलते शवों को हटाया नहीं जा सका है। सेना ने सबूत के तौर पर उनमें से 4 शवों की सैटलाइट तस्वीरें भी ली हैं। बैट कमांडो दरअसल पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम के जवान होते हैं और ये बेहद क्रूर और निर्मम होते हैं।

जम्मू कश्मीर के केरन सेक्टर में पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम आतंकियों की मदद कर रही थी। आतंकियों की घुसपैठ को बॉर्डर एक्शन टीम के जरिए अंजाम दिए जाने की कोशिश चल रही थी। इसी दौरान भारतीय सैनिकों ने करारा वार किया और सात बैट कमांडो को मार गिराया। बैट कमांडो की गतिविधियां देख भारतीय जवानों की फायरिंग शुरू हो गई। एक के बाद एक सात बैट कमांडो को मार गिराया गया। बैट दरअसल पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम है और इसमे पाकिस्तान सेना के जवानों के साथ आतंकी भी होते हैं।

पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकियों की योजना भारत की निगरानी चौकी पर हमला करने की थी। इनकी योजना जवानों को अगवा करने और उन्हें नुकसान पहुंचाने की थी। सतर्क भारतीय सैनिकों ने उन्हें मार गिराया। बता दें कि अगले हफ्ते अमित शाह कश्मीर का दौरा करेंगे। उनका यह दौरा बहुत अहम माना जा रहा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH