National

महज 37% ही काम कर रही लालू यादव की किडनी, हालत बिगड़ी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की हालत बिगड़ गई है। डॉक्टरोँ के मुताबिक उनके गुर्दे (किडनी) को काफी नुकसान पहुंचा है। चारा घोटाला मामले में जेल की सजा काट रहे हैं लालू का इलाज फिलहाल रांची के एक अस्पताल में चल रहा है।

राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) के डॉक्टर डॉ। पी। के। झा ने बताया, “लालू यादव की किडनी केवल 37 फीसदी काम कर रही है। उनकी किडनी को 63 फीसदी तक नुकसान पहुंचा है। पिछले एक सप्ताह से उनकी स्थिति अस्थिर है।”

आपको बता दें कि लालू रांची के रीम्स अस्पताल के प्राइवेट वार्ड लगभग एक साल से भर्ती हैं। उन्हें साल 30 अगस्त 2018 को तबियत खराब होने पर भर्ती कराया गया था। अस्पताल में लालू के स्वास्थ्य पर नजर रखने वाले डॉक्टर एके झा ने बताया था कि एक साल में उनके शरीर पर फफोलों (Boil-Abscess) को हटाने के लिए 7 बार ऑपरेशन किया जा चुका है।

बीते रविवार से वो पीठ के नीचे फिर फफोला उभर आने से दर्द से परेशान थे। वो बिस्तर पर ठीक से लेट भी नहीं पा रहे थे। इसके बाद डॉक्टरों ने फफोले को हटाने के लिए माइनर सर्जरी का फैसला किया। बुधवार शाम को डॉक्टर संदीप कुमार ने ये सर्जरी की।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH