Sports

इस भारतीय लड़की को दिल दे बैठे मैक्सवेल, जल्द कर सकते हैं शादी

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल भारतीय मूल की लड़की विनी रमन को करीब दो साल से डेट कर रहे हैं। आए दिन दोनों की पार्टी करते तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। खबर है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। हालांकि दोनों की शादी की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विनी रमन और मैक्सवेल काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। विनी रमन मेलबर्न में ही रहती हैं। पेशे से फार्मासिस्ट विनी अपनी और मैक्सवेल की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। दोनों अक्सर विदेश टूर पर भी साथ जाते हैं।

अगर मैक्सवेल और विनी की शादी होती है तो यह दूसरा मौका होगा, जब कोई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारतीय मूल की लड़की से शादी करेगा। इससे पहले शॉन टेट ने 2014 में मासूम सिंघा से शादी की थी। वह भी भारतीय मूल की थीं, दोनों की आईपीएल के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH