NationalTop News

ISRO ने खोज निकाला विक्रम लैंडर, संपर्क करने की कोशिश जारी

नई दिल्ली| भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का पता लगा लिया है। ऑर्बिटर ने थर्मल इमेज कैमरा से उसकी तस्वीर ली है। हालांकि, इसरो का लैंडर विक्रम से कोई संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार विक्रम लैंडर लैंडिंग वाली तय जगह से 500 मीटर दूर पड़ा है। चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर में लगे ऑप्टिकल हाई रिजोल्यूशन कैमरा ने विक्रम लैंडर की तस्वीर ली है।

जानकारी के अनुसार इसरो वैज्ञानिक ऑर्बिटर के जरिए लैंडर विक्रम से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि उसका कम्युनिकेशन सिस्टम ऑन किया जा सके। इसरो चीफ के सिवन ने कहा कि जल्द ही ऑर्बिटर के जरिए लैंडर विक्रम से संपर्क स्थापित कर लेगा। उन्होंने कहा कि ऑर्बिटर ने लैंडर विक्रम की थर्मल तस्वीर ली है।

इसरो चीफ ने आगे कहा कि विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर कितना काम करेगा। इसका तो डेटा एनालाइज करने के बाद ही पता चलेगा। अभी तो ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो महज 2.1 किलोमीटर की दूरी पर जाकर विक्रम अपना रास्ता भटक गया। इसकी वजह ये हो सकती है कि विक्रम लैंडर के साइड में लगे छोटे-छोटे 4 स्टीयरिंग इंजनों में से किसी एक ने काम न किया हो। हो सकता है कि यही से सारी दिक्कतें शुरू हुई हो, वैज्ञानिक इसी बिंदु पर स्टडी कर रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH