पटना। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे के कार दस्तावेजों की जांच न करना बिहार के दो पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ गया। पटना के पुलिस आयुक्त आनंद किशोर ने दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया.
जिले के एक अधिकारी के अनुसार, किशोर ने दोनों पुलिसकर्मियों से उस वाहन की जांच करने को कहा था, जिसमें अरिजीत चौबे, उनकी पत्नी व मां यात्रा कर रही थीं। पुलिस ने वाहन को रोका, लेकिन दस्तावेज की जांच नहीं किया।
किशोर ने एएसआई देवपाल पासवान व कांस्टेबल दिलीप चंद्र के निलंबन का आदेश दिया। किशोर खुद वाहन जांच मुहिम की निगरानी कर रहे हैं।
=>
=>
loading...