NationalTop News

अमेरिका की तर्ज पर दिल्ली में दिवाली मनाने की तैयारी`

नई दिल्ली। आगामी 27 अक्टूबर को दिवाली है जिसके चलते देश भर में अभी से हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। बात करें देश की राजधानी दिल्ली को तो यहां पर प्रदूषण और वायु में गंदगी को लेकर अभी से ही चर्चाएं चलगी हैं। हर साल दिल्ली में दिवाली के समय वातावरण में पोलुशन की मात्रा काफी बढ़ जाती है जिससे आमजन व नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यही नहीं कई लोगों को सांस लेने में भी कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।

मगर इस समस्या को हल करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने एक नया उपाय सुझाया है। दिल्ली के मख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली में सामूहिक दिवाली मनाने का फैसला किया है। जानकारों की मानें तो अरविन्द केजरीवाल ने यह उपाय अमेरिका से लिया है। ऐसी सामूहिक दिवाली अमेरिका जैसे दशों में मनाई जाती हैं जिसमे वातावरण में प्रदूषण भी कम होता है और लोग त्योहारों का मज़ा भी ले सकते हैं।

अरविन्द केजरीवाल द्वारा सुझाये गए इस आईडिया में दिल्ली के लोग एक जगह पर इकठ्ठा होकर फिरवर्क्स अक आनंद ले सकेंगे। इसमें लेजर फायरवर्क्स की व्यवस्था होगी और सभी एक जगह इकठ्ठा होने के बाद इसका जायज़ा लेने के बाद अपने-अपने घरों पर जाकर टेलीविज़न पर भी इसका प्रदर्शन देख सकेंगे। वहीँ इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन अगले साल से बाद ेस्टर पर करने की भी बात कही गई है।

अमेरिका की तर्ज पर दिल्ली में फायरवर्क्स

सीएम केजरीवाल के मुताबिक, दिल्ली सरकार को लेजर फायरवर्क्स के लिए महंगे उपकरणों को इम्पोर्ट करने की जरूरत पड़ेगी। अमेरिका के शहरों में जैसा 4 जुलाई को लेजर फायरवर्क्स का प्रदर्शन होता है, दिल्ली में भी कुछ ऐसा ही होगा। इस पूरी प्रक्रिया पर केजरीवाल कहते हैं कि यह तो अभी सिर्फ शुरुआत है।

50 लाख मास्क बांटेगी दिल्ली सरकार

सरकार के प्रयासों से इस साल प्रदूषण में कमी आई है लेकिन केजरीवाल की मुख्य चिंता दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में जलने वाली पराली को लेकर है। केजरीवाल कहते हैं, ऐसा नहीं है कि हम लोग प्रदूषण के लिए कुछ नहीं कर सकते। हरियाणा ने किया है। पंजाब कर रहा है। इस बार नवंबर के महीने में हमने बड़े स्तर पर मास्क बांटने की योजना बनाई है। हमने 50 लाख मास्क के लिए टेंडर जारी किए हैं। इसके साथ ही हम ऑड ईवन योजना की लागू करने जा रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH