EntertainmentTop News

दुनिया को अलविदा कह गए फिल्म ‘शोले’ के कालिया, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई। बॉलीवुड की फेमस फिल्म ‘शोले’ में कालिया का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता वीजू खोटे अब हमारे बीच नहीं रहे। आज मुंबई में अपने घर में उन्होंने अंतिम सांस ली। वीजू पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। वीजू खोटे का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे किया जाएगा। विजू खोटे के निधन की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फिल्मी जगत के लोगों के साथ उनके तमाम फैन्स काफी दुखी हैं।

विजू खोटे ने फिल्म ‘शोले’ में ‘कालिया’ का किरदार निभाया था। हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने मराठी फिल्मों में भी काम किया है। विजू खोटे ने अपने करियर की शुरुआत साल 1964 में की। ‘शोले’ के अलावा फिल्म ‘अंदाज अपना-अपना’ में उनके किरदार ‘रॉबर्ट’ को आज भी याद किया जाता है।

निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल 3’ में भी वो नजर आ चुके हैं। फिल्म में उन्होंने शम्भू काका का किरदार किया था। अपने करियर में विजू खोटे ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH