NationalTop News

घने कोहरे की चपेट में नॉर्थ इंडिया, ट्रेनें लेट फ्लाइट्स पर भी असर

घने कोहरे, नॉर्थ इंडिया, 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट, 13 फ्लाइट्स, 12501 पूर्वोत्तर एक्सप्रेस, 15602 नई दिल्ली-सिल्चर एक्सप्रेस

घने कोहरे, नॉर्थ इंडिया, 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट, 13 फ्लाइट्स, 12501 पूर्वोत्तर एक्सप्रेस, 15602 नई दिल्ली-सिल्चर एक्सप्रेस

नई दिल्ली। पूरा उत्तर भारत गुरुवार को घने कोहरे की चपेट में रहा। पंजाब, यूपी और दिल्ली में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घने कोहरे के चलते रेल और एयर ट्रैफिक पर बुरा असर पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार कम से कम दो और दिन स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी।

राजधानी दिल्ली में घने कोहरे की वजह से गुरुवार सुबह 100 से अधिक ट्रेनें निर्धारित समय से अधिक देरी से चल रही हैं। उत्तरी रेलवे अधिकारी ने बताया, घने कोहरे की वजह से 100 ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। अधिकारी ने बताया कि 14005 लिछवी एक्सप्रेस अपने तय समय से 31 घंटे देरी से चल रही है जबकि 12303 पूर्वा एक्सप्रेस 27 घंटे देरी से चल रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे 15 से 20 ट्रेनें 10 से अधिक घंटे की देरी से चल रही हैं जबकि 80 से अधिक ट्रेनें दो से पांच से अधिक समय की देरी से चल रही हैं। घने कोहरे की वजह से 12501 पूर्वोत्तर एक्सप्रेस और 15602 नई दिल्ली-सिल्चर एक्सप्रेस रद्द हो गई हैं। घने कोहरे के चलते इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से ऑपरेट होने वाली फ्लाइट्स पर भी असर पड़ा है। 6 से ज्यादा इंटरनेशनल और 7 घरेलू फ्लाइट्स लेट हुईं और 1 घरेलू फ्लाइट को कैंसल करना पड़ा।

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम का सामान्य तापमान है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, तडक़े 5.30 बजे दृश्यता 400 मीटर थी, जो सुबह 8.30 बजे कम होकर 100 मीटर हो गई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, सुबह घने से लेकर अत्यधिक घने कोहरे के साथ दिन में आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 97 प्रतिशत रही। राजधानी में एक दिन पहले बुधवार को अधिकमत तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम का सामान्य तापमान है, वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य तापमान के बराबर 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

=>
=>
loading...