NationalTop News

EXIT POLL: झारखंड में बीजेपी को लग सकता है झटका, जेएमएम-कांग्रेस की बन सकती है सरकार

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव के सभी चरणों के मतदान समाप्त हो जाने के बाद अब एक्जिट पोल में मौजूदा सरकार वाली बीजेपी पिछड़ती नजर आ रही है। इंडिया टूडे एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी को झटका लगता दिख रहा है।

एग्जिट पोल के अनुमान बता रहे हैं कि झारखंड विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन निर्णायक जीत हासिल करने जा रहा है। इस विपक्षी गठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) शामिल हैं। पांच चरणों वाले झारखंड विधानसभा चुनाव में इस बार बीजेपी ने अकेले ताल ठोकी थी। 81 सदस्यीय सदन में बीजेपी को एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक 22 से 32 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है।

वहीं विपक्षी गठबंधन की झोली में 38 से 50 सीट जा सकती है। झारखंड विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 41 का है। अभी तक झारखंड विधानसभा में बीजेपी के पास 37 सीट थीं, वहीं उसके सहयोगी रहे आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) के पास 5 सीट थीं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH