NationalTop News

भीषण अग्निकांड से एक बार फिर दहली दिल्ली, किराड़ी में आग से जिंदा जल गए 9 लोग

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर भीषण अग्निकांड से दहल उठी। यहां किराड़ी के कपड़ा गोदाम में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है घटना के समय लोग गोदाम में सो रहे थे। आग लगने के बाद उन्हें भागने का मौका ही नहीं मिला और एक-एक कर नौ लोग काल के गाल में समां गए।

पुलिस ने बताया कि आग की खबर हमें पीसीआर कॉल के जरिए मिली। पुलिस के अनुसार, ‘पहले घर में आग लगने की सूचना मिली लेकिन जब हम पहुंचे तो देखा कि गोदाम में आग लगी है। जिस वक्त आग लगी थी उस दौरान कुछ लोग गोदाम में सो रहे थे। घटना में घायल हुए सभी लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है।’

पुलिस ने बताया कि गोदाम में सुरक्षा उपाय नहीं किए गए थे। आग बुझाने के लिए सेफ्टी उपकरण नहीं थे और गोदाम से निकलने के लिए भी सिर्फ एक ही सीढ़ियां थीं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH