NationalTop News

झारखंड चुनाव रिजल्ट: रूझानों में JMM-कांग्रेस को मिला बहुमत, बीजेपी 28 पर आगे

रांची। झारखंड में 81 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। अब तक के रूझानों में जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी के गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। ताजा आंकड़ों में गठबंधन को 42 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं बीजेपी के खाते में 28 सीटें आती दिख रही हैं। इसके अलावा आजसू को 3, जेवीएम को 3 और अन्य 5 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

दोपहर तक परिणाम से साफ हो जाएंगा की सत्ता की चाबी किसके हाथ में सौंपी है। हालांकि इस चुनाव में कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। रघुवर दास राज्य के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है। ऐसे में उनके कंधों पर सत्ता को बरकरार रखने की जिम्मेदारी है।

लेकिन ताजा रूझानों के मुताबिक रघुवर दास भी अपनी जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व उम्मीदवार गौरववल्लभ पंत भी इस सीट पर पीछे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH