NationalTop News

निर्भया कांड: फैसला सुनते ही फूट-फूटकर रो पड़े दरिंदे, चेहरे पर साफ़ नज़र आया मौत का खौफ

नई दिल्ली। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के चारों दोषियों को मौत की सजा के लिए डेथ वॉरंट जारी कर दिया गया है। चारों दोषियों को 22 जनवरी को सुबह सात बजे फांसी पर लटकाया जाएगा। डेथ वारंट जारी होते ही निर्भया के चारों गुनहगारों को अपनी मौत का भय सताने लगा। जज ने जैसे ही निर्भया के दोषियों के डेथ वारंट पर साइन किए सभी की आखों से आंसू निकल आए।

चारों दोषी वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में करीब सवा घंटे तक रहे। अक्षय, पवन व मुकेश को जेल संख्या दो के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में और विनय को जेल संख्या चार के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष से कोर्ट की कार्रवाई से जोड़ा गया था। इस दौरान उन्हें चेहरे की हवाइयां उड़ी हुई थीं। हालांकि उनके मन में कहीं न कहीं ये चल रहा था कि शायद कोर्ट में उनकी फांसी की तारीख कुछ और बढ़ जाए लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सुनवाई के दौरान वह डरे सहमे थे और उनके चेहरे पर मौत का खौफ साफ तौर पर दिखने लगा था। फैसला आते ही विनय रोने लगा, वहीं मुकेश, अक्षय और पवन के भी आंसू निकल गए। उनकी हालत देखकर जेल अधिकारियों ने शांत करवाया और फिर सभी की काउंसिलिंग भी कराई।

वहीँ, कोर्ट के फैसले के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दोषियों को फांसी से न्याय व्यवस्था में भरोसा बढ़ेगा। मेरी बेटी को न्याय मिला है। 4 दोषियों की सजा देश की महिलाओं को सशक्त बनाएगी। वहीं निर्भया के पिता बदरीनाथ सिंह ने भी कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले से हम खुश हैं। इस फैसले से ऐसे अपराध करने वाले लोगों में डर पैदा होगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH