NationalTop News

निर्भया केसः मुकेश का बड़ा आरोप- अक्षय के साथ सेक्स करने को किया गया मजबूर

नई दिल्ली। निर्भया केस के दोषी मुकेश की सुप्रीम कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद उसकी फांसी पक्की हो गई है। अब मुकेश के पास फांसी से बचने के कोई क़ानूनी विकल्प नहीं बचा है। हालांकि उनके वकील उन्हें बचाने का हर संभव कोशिश कर रहे हैं। अब निर्भया के दोषी मुकेश के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में एक बड़ा खुलासा करते हुए दावा कि मुकेश के साथ तिहाड़ जेल में यौन उत्पीड़न हुआ और उसे साथी दोषी अक्षय से सेक्स करने को मजबूर किया गया। बता दें कि मुकेश ने 1 फरवरी वाले डेथ वॉरंट को टालने और राष्ट्रपति द्वारा दया याचिका खारिज होने के विरोध में गुहार लगाई थी। कोर्ट में उसी पर सुनवाई चल रही थी। इसी सुनवाई के दौरान दोषी के वकील कई पैंतरों से जजों को ये समझाने की कोशिश करते नजर आए कि उसे माफ कर दिया जाना चाहिए\

मुकेश की वकील अंजना प्रकाश ने अपनी दलील में दावा किया कि मुकेश को निर्भया केस के एक अन्य दोषी अक्षय के साथ संबंध बनाने को मजबूर किया गया। दोषियों की वकील अंजना ने यह भी आरोप लगाया कि जेल में आने के बाद उन्हें कई बार पीटा भी गया। बता दें कि राष्ट्रपति ने मुकेश की दया याचिका खारिज कर दी है और वह फांसी से बचने के लिए तरह-तरह के दांव खेल रहा है। हो सकता है किसुप्रीम कोर्ट में दी गई यह दलील भी देरी का हिस्सा हो सकती है।

बता दें कि निर्भया केस में 6 लोग दोषी थे। इसमें से एक राम सिंह ने जेल में सूइसाइड कर लिया था। एक अन्य नाबालिग अपनी सजा काटकर बाहर आ चुका है। वहीं चार को फांसी की सजा मिली है। इसमें पवन गुप्ता, मुकेश सिंह, विनय शर्मा और अक्षय ठाकुर शामिल हैं। निर्भया के दोषियों को पहले 22 जनवरी को फांसी होनी थी। लेकिन दया याचिका की वजह से मामला अटक गया था। अब दोषियों को फांसी देने के लिए 1 फरवरी की डेट दी गई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH