NationalTop News

शाहीन बाग़: चार माह के बच्चे को प्रदर्शन में ले जाती थी महिला, ठंड से हुई मौत

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग़ में सीएए और एनआरसी को लेकर लगातार महिलाएं लगातार प्रदर्शन कर रही हैं। इन्ही प्रदर्शनकारियों में शामिल होता था एक चाह माह का बच्चा। लेकिन अब ये बच्चा वहां नज़र नहीं आएगा। उसकी ठंड से मौत हो गई है।

दरअसल, विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले इस चार महीने के मासूम को उसकी मां गोद में लेकर आती थी। प्रदर्शनकारी मासूम के चेहरे पर तिरंगा बनाते थे। कभी इसकी गोद में, तो कभी उसकी गोद में। कभी-कभी तो मां को ढूंढना पड़ता था कि उसका लाल कहां पर है। सीएए विरोधी प्रदर्शन के बीच इस मासूम की प्यारी सी मुस्कान सभी के चेहरों पर हंसी ला देती थी। मगर अब यह सिलसिला खत्म हो गया है।

बीते हफ्ते ठंड लगने से चार महीने का मासूम मोहम्मद जहान चल बसा। भीषण सर्दी में भी मां के साथ खुले में प्रदर्शन की वजह से उसे ठंड लग गई। हालांकि उसकी मां का कहना है कि वह आगे भी प्रदर्शन में हिस्सा लेगी, क्योंकि यह उसके बच्चों के भविष्य के लिए है।

मासूम के माता-पिता मोहम्मद आरिफ और नाजिया बाटला हाउस इलाके में एक छोटी सी झोपड़ी में रहते हैं। बरेली के रहने वाले इस दंपति की 5 साल की बेटी और एक साल का बेटा भी है। आरिफ एक एम्ब्रॉयडरी कारीगर होने के साथ-साथ ई-रिक्शा भी चलाता है। उसकी पत्नी भी एम्ब्रॉयडरी के काम में उसकी मदद करती है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH