Top NewsUttar Pradesh

रणजीत बच्चन केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, मुंबई से शूटर को किया गिरफ्तार

लखनऊ। लखनऊ में विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन की हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में वो शूटर भी शामिल है जिसने रणजीत बच्चन को गोली मारी थी। उसे मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की टीम आज उसे लखनऊ लेकर पहुंचेगी। जानकारी के मुताबिक हत्या की वारदात के बाद शूटर ट्रेन से मुंबई भाग गया था और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। रणजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या करने के कुछ ही मिनटों बाद एक संदिग्ध ने हिंदू नेता के करीबी रिश्तेदार को फोन किया था।

रणजीत बच्चन की हत्या के मामले में बुधवार को चार लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक, चारों को गोरखपुर और रायबरेली से लखनऊ पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने हिरासत में लिया था। रणजीत बच्चन की रविवार सुबह लखनऊ में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह सुबह की सैर पर निकले थे।

पुलिस हत्या के मामले में सभी संभावित कोणों की जांच कर रही है और रणजीत बच्चन की दूसरी पत्नी स्मृति से पूछताछ करने की संभावना है। गोरखपुर के एक प्रॉपर्टी डीलर से भी पुलिस पूछताछ कर सकती है। रणजीत बच्चन को एक फरवरी को बाइक सवार हमलावरों द्वारा सिर पर गोली मारी गई थी। घटना हजरतगंज इलाके में ग्लोबल पार्क के पास हुई। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH