Top News

पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में मिलीं कई लड़कियां

भोपाल। ग्वालियर के डीडी नगर में पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक बड़े सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों में पुरुषों के अलावा 4 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर स्थित एल.जी. सेक्टर के मकान नम्बर 1545 में अनैतिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।

इसी सूचना पर सीएसपी ग्वालियर, थाना प्रभारी महाराजपुरा और महिला बल के साथ मुखबिर के बताए पते पर दबिश दी गई। पुलिस ने मौके से 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया के मुताबिक एक महिला के द्वारा सेक्स रैकेट ऑपरेट किया जा रहा था। जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान थे।

ठोस सूचना के बाद सरगना समेत नौ आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस आरोपियों का बैकग्राउंड खंगाल रही है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique