Top NewsUttar Pradeshमुख्य समाचार

किसान की बेटी का कमाल, कर दिखाया ऐसा काम जिसमें लड़कों के छूट जाते हैं पसीने

उत्तर प्रदेश पुलिस की 49568 पदों पर सीधी भर्ती के जारी हुए परिणामों में लड़कियों की मेरिट लिस्ट में हरदोई की अंतिमा सिंह ने पहला स्थान पाया है।

लड़कियों की मेरिट लिस्ट में पहला स्थान मिलने पर अंतिमा के घर में खुशी का माहौल है।  हालांकि खुशी के इस मौके पर अंतिमा अपनी डीएलएड की पढ़ाई के कारण हरदोई से बाहर है लेकिन अंतिमा के मेरिट लिस्ट में पहला स्थान मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल है।

कोतवाली शहर के बोर्डिंग हाउस मोहल्ले में रहने वाले किसान सुनील सिंह की दो बेटी और दो बेटो में तीसरे नंबर की अंतिमा सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस की सीधी भर्ती के जारी अंतिम परिणामों में लड़कियों की मेरिट लिस्ट में पहला स्थान प्राप्त किया है।पुलिस भर्ती की लड़कियों की मेरिट लिस्ट में पहला स्थान प्राप्त करने पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। अंतिमा की एक बड़ी बहन पहले ही पुलिस में भर्ती हो चुकी है जबकि उसके दो भाई अभी पढ़ाई कर रहे हैं।

गौरतलब हो की पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में एक लाख 23 हजार बच्चो को सफलता प्राप्त हुई थी। जिसके बाद शैक्षिक व अन्य अभिलेखों की जांच और फिजिकल फिटनेस की परीक्षा पास करने के बाद 49568 पुलिस विभाग में पदों के लिए जारी हुए परिणामों में लड़कियों के मेरिट लिस्ट में अंतिम को पहला स्थान मिला है।

परिवार वालों के मुताबिक अंतिम शुरवात से ही पढ़ने में बहुत तेज थी और वह देश के लिए सेवा करे ऐसे जॉब में जाने का मन बनाये थे।इसलिए उसने अपनी बड़ी बहन की तरह पुलिस में भर्ती होने का फार्म भरा और पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद शैक्षिक व अन्य अभिलेखों की जांच और फिजिकल फिटनेस की परीक्षा पास करने के बाद जारी हुए परिणामों में लड़कियों के मेरिट लिस्ट में पहला स्थान पाया है।

 

=>
=>
loading...