City NewsRegional

इश्क की दर्दनाक कहानी, दोनों ने शिद्दत से किया प्यार, मिला दिल दहला देने वाला अंजाम

मथुरा। बरसाना के कमई गांव में एक प्रेमी युगल ने कुंए में कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक की शादी कहीं और तय हो गई थी जिससे वो और उसकी प्रेमिका व्यथित थे। इसी बात को लेकर दोनों ने ये कदम उठा लिया। खास यह है कि युवक और किशोरी के परिवारों में काफी अच्छे रिश्ते हैं। दोनों परिवारों का आपस में काफी आना जाना था। इसी आने जाने और अच्छे संबंधों के चलते युवक और किशोरी में प्रेम परवान चढ़ गया। इसकी भनक दोनों परिवारों को लग गई थी। दोनों के ऐसे कदम पर परिजनों ने फटकारा भी था। कुछ दिन तक युवक और किशोरी ने मिलना छोड़ दिया, पर फिर छुप-छुपकर मिलने लगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, पेशे से टेंपो चालक योगेश का रिश्ता परिजनों ने तय कर दिया था। इसकी भनक उसकी प्रेमिका खुशबू को लग गई थी। खुद योगेश भी अपनी शादी तय होने से काफी व्यथित था। ऐसा होने पर घर में योगेश की लड़ाई भी हुई। उसने खुशबू को समझाया कि शादी तो वह उससे ही करेगा चाहे कुछ भी हो जाए। दोनों से संग जीने और मरने की कसम तक खाईं।

इसके चलते रविवार की शाम भागने का प्लान तैयार कर लिया। दोनों भागे, पर गांव से 50 मीटर दूर ही पहुंचे। इसके बाद दोनों ने कुएं में छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। दोनों के परिजनों ने कोई भी तहरीर थाने पर नहीं दी है। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय ने बताया कि योगेश की शादी तय हो गई थी। उसके बाद दोनों ने भागने का प्लान बनाया था। गांव के प्रधान की कुएं में शव की सूचना को दर्ज किया गया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH