Regional

पंजाब सड़क हादसे में 6 शिक्षकों की मौत

पंजाब, सड़क हादसे, 6 शिक्षकों, फाजिल्का

पंजाब, सड़क हादसे, 6 शिक्षकों, फाजिल्का

चंडीगढ़| पंजाब के फाजिल्का में हुई एक सड़क दुर्घटना में छह शिक्षकों की जान चली गई। हादसा घने कोहरे की वजह से हुई बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, शिक्षक जिस वाहन से यात्रा कर रहे थे, उसकी एक ट्रक के साथ भिडंत हो गई।

पुलिस ने हताहतों की संख्या बढ़ने का अंदेशा जताया है, क्योंकि कई घायलों की स्थिति गंभीर है। यह दुर्घटना यहां से 320 किलोमीटर दूर फाजिल्का-फिरोजपुर राजमार्ग पर हुई।पुलिस के अनुसार, वाहन में 15 शिक्षक सवार थे। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

=>
=>
loading...