NationalTop Newsमुख्य समाचार

फांसी से चंद मिनट पहले बोला विनय, मेरी इन दो चीज़ों को संभालकर रखना

नई दिल्ली। शुक्रवार का दिन देशवासियों के लिए ख़ास था क्योंकि वो दिन सात साल पहले दरिंदों का शिकार हुई निर्भया के लिए इन्साफ का दिन था। शुक्रवार को निर्भया के चारों दोषियों को फांसी पर लटका दिया गया। इन सबके बीच चारों से उनकी अंतिम इच्छा भी पूछी गई।

जेल प्रशासन के मुताबिक, इन सबने अपनी आखिरी इच्छा नहीं बताई. हालांकि दो दोषियों ने अपनी कुछ चीज़ों को संभला कर रखने की बात कही. दोषी मुकेश ने जेल अधिकारियों को लिखित में बताया कि वो अपनी बॉडी को डोनेट करना चाहता है, यानी उनके शरीर के अंगों को दान किया जाएगा।

फांसी पर लटकाए जेने से पहले विनय ने जेल सुप्रीटेंडेंट को अपनी बनाई पेंटिग्स दी। इसके अलावा उसके पास हनुमान चालीसा भी था। उसने इन दोनों चीज़ों को परिवारवालों को देने के लिए कहा। विनय ने कुल 11 पेंटिंग्स बनाई थी। पिछले दिनों कोर्ट में विनय के वकील ने बताया था कि तिहाड़ हाट में उसकी पेंटिंग्स की बिक्री भी हुई।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH