NationalTop News

क्या लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा देश, शुक्रवार को रिकार्ड इतने कोरोना मामले आए सामने

नई दिल्ली। चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस दुनिया के सैकड़ों देशों में कहर बरपा रहा है। सबसे ज्यादा खराब हालात इटली के हैं वहां सैकड़ों लोग हर दिन इस वायरस से दम तोड़ रहे हैं। वहीँ भारत में भी कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या दिन भी दिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को भारत में कोरोना वायरस के रिकार्ड 50 नए मामले सामने आए। इसके बाद ही ये कयास लगने लगे हैं कि क्या भारत लॉक डाउन की तरफ बढ़ने वाला हैं।

यह किसी एक दिन में संक्रमितों की संख्या में सबसे बड़ा इजाफा है। इससे कुल संक्रमितों की संख्या 223 तक पहुंच गई। जबकि संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 6,700 से अधिक लोगों को कड़ी निगरानी में रखा गया है।

इसमें सर्वाधिक रोगी महाराष्ट्र, केरल, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान एवं दिल्ली में आए हैं। दिल्ली में स्कूल-कॉलेज, कर्मचारियों की संख्या में कटौती के बाद शुक्रवार को मॉल बंद करने की घोषणा कर दी गई। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कई मामले सामने आने के बाद बार-कैफे, सैलून-ब्यूटी पार्लर तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए गए। महाराष्ट्र ने पांच शहरों में कामबंदी लागू कर दी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इनमें से 23 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और चार लोगों की मृत्यु हो चुकी है। बाकी 196 लोगों का उपचार चल रहा है। जयपुर में भी एक इटली के नागरिक की मौत हुई है लेकिन स्वस्थ होने के बाद हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई है। दिल्ली में अभी तक एक विदेशी सहित 17 लोग संक्रमित हैं। उत्तर प्रदेश में एक विदेशी सहित 23 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में तीन विदेशियों समेत संक्रमण के मामले 52 हो गए हैं, केरल में 28 मामले दर्ज किए गए हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH