EntertainmentRegionalTop Newsमुख्य समाचारलखनऊ

कोरोना+ होने के बाद कनिका कपूर को लोगों ने खूब सुनाया, कहा – शर्म आनी चाहिए

बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद लोग उनके इस गैर जिम्मेदारी भरे कदम की आलोचना कर रहे हैं।

कोरोना वायरस से पीड़ित होने की बावजूद उन्होंने लापरवाही दिखाई थी, जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कनिका कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी थी ,जिसके बाद वो ट्रोलर्स की नज़रों में आ गईं।

आखिरी आधे घंटे की कहानी, निर्भया के दरिंदों ने आखिरी समय में क्या किया

एक यूजर ने कनिका कपूर को ट्रोल करते हुए लिखा कि आप ने इस बात का जिक्र नहीं किया कि विदेश से आने के बाद आपने यहां पार्टी की थी जिसमें 100 से अधिक लोग आए हुए थे। और अब आप लोगों को आइसोलेट होने की सलाह दे रही हैं। सलाम है आपको। आपको शर्म आनी चाहिए खुदपर।

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको हम लोगों ने स्टार बनाया है और आपने हम लोगों को कोरोना वायरस से ग्रसित कर दिया।

=>
=>
loading...