National

मनमोहन व कांग्रेस नेताओं ने सोनिया को जन्मदिन की बधाई दी

मनमोहन, कांग्रेस नेताओं, सोनिया, पूर्व प्रधानमंत्री,

मनमोहन, कांग्रेस नेताओं, सोनिया, पूर्व प्रधानमंत्री,

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के 70वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और उनके लंबे जीवन की कामना की। मनमोहन, सोनिया के घर पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

उनके अलावा, मोती लाल वोरा, दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, पी. चिदंबरम, जनार्दन द्विवेदी, कमलनाथ, अंबिका सोनी, ए.के. एंटनी, मुकुल वासनिक सहित पार्टी के कई बड़े नेता सोनिया को जन्मदिन की बधाई देने उनके घर पहुंचे।

वहीं कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया सुबह ट्विटर पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “सोनिया गांधी को उनके 70वें जन्मदिन की बधाई। भगवान उन्हें अच्छा स्वास्थ्य दें और हमेशा खुश रखें।”सोनिया गांधी वर्ष 1998 से ही कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। वह पार्टी में सबसे अधिक समय तक सेवारत अध्यक्ष हैं।

=>
=>
loading...