RegionalTop News

कल जारी की जाएगी एमपी में लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त

मध्य प्रदेश सरकार की लोकप्रिय लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त जारी होने का ऐलान हो गया है. खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि लाडली बहनों के खाते में सरकार की ओर से 1250 रुपये आने वाले हैं.

 

सीएम मोहन यादव ने बताया है कि लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त के पैसे वे शुक्रवार (13 जून) को जारी करेंगे. मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट कर लिखा, “सशक्त नारी, समृद्ध मध्यप्रदेश का वादा. लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त के रूप में 1250 रुपये की राशि 13 जून को बहनों के खातों में अंतरित करूंगा.

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH