NationalRegionalTop News

इंसानी गतिविधियां कम होते ही सड़क पर दिखने लगे अद्भुत जीव, इस जानवर को देखकर लोग हैरान

नई दिल्ली।  कोरोना वायरस भारत पर कम प्रभाव डाले इसके चलते पीएम मोदी ने भारत में 21 दिनों का लॉक डाउन कर दिया। लॉकडाउन के बाद सड़कों से भीड़ एकदम से गायब हो गई। जो लोग बाहर थे उन्हें पुलिस के डंडे ने अंदर कर दिया।

मनुष्य की गतिविधियां कम होते ही वन्यजीवों की हलचल तेज हो गई है। वन्यजीव अपने प्राकृतिक परिवेश से निकलकर शहर की तरफ रुख कर रहे हैं। कुछ लोगों ने कुछ ऐसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं जो काफी दिलचस्प हैं। शुक्रवार को नोएडा में ग्रेट इंडिया प्लेस के पास के एक नीलगाय को सड़क पर चहलकदमी करते देखा गया। कुछ लोगों ने इस नीलगाय की चहलकदमी करती तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

तो वहीँ कोझिकोड में खाली पड़ी सड़क पर गंध बिलाव को घूमते देखा गया। मेप्पायूर बाजार में बृहस्पतिवार की दोपहर बाद मुख्य सड़क पर गंध बिलाव को सड़क पार करते हुए देखा गया। इसे बिलाव कस्तूरी भी कहा जाता है। इसे देखने वाले लोग इसे पहचान नहीं पाए। कुछ लोगों ने कहा कि यह मालाबार गंध कस्तूरी है लेकिन पास के एक स्कूल के प्राणी विज्ञान के टीचर डा .अब्दुल्ला पेलेरी ने इसे पहचान लिया और बताया कि यह छोटे आकार का भारतीय गंध बिलाव है।

उन्होंने बताया, ‘‘ बहुत संभव है कि खाली जगह और खामोशी के कारण जंगली जानवर बाहर निकल आए हों। ’’ लेकिन आसपास कहीं जंगल नहीं होने के कारण प्रशासन का मानना है कि गंध बिलाव कहीं दूर से आया होगा और रात में शहर की ओर आ गया। इसी प्रकार नोएडा के बेहद व्यस्त रहने वाले ग्रेट इंडिया पैलेस मॉल के बाहर सड़क पर नील गाय को घूमते देखा गया। स्थानीय लोगों का दावा है कि इससे पहले कभी 1990 के दौर में इस इलाके में नील गाय देखी गयी थी। मॉल के बाहर अशोक मार्ग पर घूमती इस नील गाय का वीडियो वायरल हो रहा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH