City NewsRegional

लॉक डाउन में घूमने का मन हुआ तो फर्जी डॉक्टर बनकर रोड पर निकला युवक, एक गलती और पुलिस ने धर लिया

नई दिल्ली। चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस भारत में आतंक मचा रहा है। इसी को देखते हुए सरकार ने 21 दिनों के लॉकडाउन का एलान किया है लेकिन कुछ लोग हैं कि सुधरने का नाम ही नहीं लेना चाहते।

कोरोना वायरस पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है। भारत में भी इस जानलेवा वायरस ने तेजी से अपने पांव फैलाना शुरू कर दिया है। केंद्र की मोदी सरकार इस खतरनाक वायरस से लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

ऐसे ही एक मामला नोएडा में सामने आया है। यहां एक शख्स ने बाहर घूमने की ऐसी तरकीब निकाली की पुलिस भी हैरान रह गई। चूंकि डॉक्टर इलाज के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं, इसलिए ये शख्स नकली डॉक्टर बन गया।

इसने मास्क पहनी, डॉक्टरों की सफेद ड्रेस का इंतजाम किया और उसे पहनकर नोएडा में बेखौफ घूमने लगा। सड़क पर तफरीह के दौरान थोड़ी ही देर में इस शख्स का सामना पुलिस से हुआ।

पुलिस ने जब इससे बाहर निकलने की वजह पूछी तो इसने खुद को डॉक्टर बताया। लेकिन पुलिसवालों की पारखी नजर से इस शख्स का झूठ तुरंत पकड़ा गया। पुलिस ने जब कुछ और सवाल पूछे तो ये घबराने लगा।

थोड़ी ही सख्ती में इसने सारी सच्चाई बता दी। शख्स ने कहा कि उसने घूमने के लिए डॉक्टर की वर्दी पहन रखा था। फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH