International

अंडमान द्वीप से पर्यटकों को बचाने के लिए नौसेना का एक और प्रयास

अंडमान, नौसेना, निकोबार द्वीप, बारिश व तूफान,

 

अंडमान, नौसेना, निकोबार द्वीप, बारिश व तूफान,

नई दिल्ली| अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के हैवलॉक द्वीप पर भारी बारिश व तूफान के कारण फंसे 800 पर्यटकों को निकालने के लिए शुक्रवार को नौसेना के छह जहाज और भारतीय तट रक्षक के दो जहाज रवाना हुए। भारतीय नौसेना ने अपने बयान में कहा, “बचाव अभियान के लिए पोर्ट ब्लेयर से भारतीय नौसेना के छह जहाज और भारतीय तट रक्षक के दो जहाज सुबह 9.30 बजे रवाना हुए। हैवलॉक द्वीप में फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए राज्य प्रशासन, भारतीय तट रक्षक, नौसेना के संयुक्त अभियान में वायु सेना के तीन हेलीकॉप्टर भी शामिल हुए हैं।”

चक्रवाती तूफान आने की आशंका के मद्देनजर अंडमान एवं निकोबार के आपदा प्रबंधन द्वारा आग्रह किए जाने पर राजधानी पोर्ट ब्लेयर से लगभग 36 किलोमीटर दूर हैवलॉक द्वीप से पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए आकस्मिक निकासी मिशन शुरू किया गया।

नौसेना ने हैवलॉक द्वीप पर फंसे पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बुधवार को अभियान शुरू किया था। हालांकि बेहद खराब मौसम की वजह से पर्यटक जहाजों में सवार होने के लिए जेटी तक नहीं पहुंच सके।अंडमान एवं निकोबार के आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने गए चार जहाजों को विफल होकर लौटना पड़ा।

आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “मौसम में अब सुधार हुआ है। अब केवल सामान्य बारिश हो रही है और हवाएं चल रही हैं। हमें उम्मीद है कि पर्यटक जेटी तक पहुंच जाएंगे। पोर्ट ब्लेयर से जहाज पहले ही रवाना हो चुके हैं।”

=>
=>
loading...