NationalTop News

लॉकडाउन तोड़ने से रोका तो निहंग सिखों ने तलवार से पुलिसवाले का हाथ काटकर किया अलग, गिरफ्तार

चंडीगढ़| पंजाब के पटियाला शहर में कर्फ्यू के दौरान निकलने की अनुमति के बारे में पूछे जाने पर निहंगों के एक समूह ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर एक पुलिस कर्मी का हाथ काट दिया। सात सशस्त्र निहंगों का एक समूह एक वाहन में यात्रा कर रहा था। पुलिस ने उन्हें पटियाला में एक सब्जी बाजार में रुकने के लिए कहा।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, उन्हें कर्फ्यू पास दिखाने के लिए कहा गया। वे नाराज हो गए और उन्होंने पुलिसकर्मियों और सरकारी कर्मचारियों पर तेज धार वाले हथियारों से हमला कर दिया।

हमले में एक सहायक उप-निरीक्षक का हाथ कट गया, जबकि छह अन्य को कई चोटें आईं। घटना को अंजाम देने के बाद, निहंग वहां से भाग गए। पुलिस और निहंगों के बीच झड़प के बाद इन्हें गुरुद्वारा खिचड़ी साहिब से गिरफ्तार कर लिया गया।

एक ट्वीट में विशेष मुख्य सचिव के.बी.एस.सिद्धू ने बताया कि पुलिस की फायरिंग में उनमें से एक घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि सात निहंगों में से पांच ने पुलिस अधिकारियों पर हमला किया था।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH