Top NewsUttar Pradesh

लखनऊ: लोगों को खाना बांट रहा पूर्व पार्षद निकला कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन में मचा हड़कंप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लॉकडाउन और हॉटस्पॉट जोन बनाने के बाद भी राजधानी लखनऊ में एक के बाद एक संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। लखनऊ का सदर इलाका देश का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बनता हुआ दिखाई दे रहा है।इस इलाके से मंगलवार को 31 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। लेकिन इस इलाके से एक और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां का जो पूर्वपार्षद पिछले कई दिनों से इलाके में भोजन पानी बांट रहा था वो भी कोरोना पॉजिटिव है।

दरअसल, सदर इलाके में पिछले कई दिनों से एक पूर्व पार्षद भोजन और पानी बांट रहे थे लेकिन यहां 12 कोरोना संक्रमित जमातियों के पकड़े जाने के बाद उन्हें ऐसा करने से रोक दिया गया था। हालांकि कुछ दिन पहले इलाके के एक शख्स की मौत के बाद भी ये नेता उसके परिवार के संपर्क में आया था। बाद में जांच हुई तो ये भी कोरोना पॉजिटिव निकला।

देश का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना सदर

सदर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 51 हो गई है। अब तक देश के किसी भी एक इलाके से इतनी ज्यादा संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिले हैं। वहीँ हॉटस्पॉट एरिया में इतने अधिक कोरोना मरीज मिलने के बाद प्रशासन में हड़कम्प मच गया है। सरकार अब सदर इलाके के हर में जाकर सबका कोरोना टेस्ट करने का मन बना रही है।

बता दें कि बुधवार को लखनऊ में 31 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। इनमें एक नौ साल की बच्ची भी है। सभी लोग सदर के रहने वाले हैं। ये सभी जमात के संपर्क में आने से संक्रमित हुये थे।

लखनऊ में अबतक एक दिन में आई यह सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या है। इस तरह प्रदेश की राजधानी में कोरोना के 75 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH