Top NewsUttar Pradesh

जीजा के अंतिम संस्कार में जा रहीं सीएम योगी की मौसी को उत्तराखंड पुलिस ने रोका, वापस कराई गाड़ी

सहारनपुर। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने उनके गांव जा रही मुख्यमंन्त्री की मौसी को लॉकडाउन के कारण उत्तराखण्ड की सीमा पर रोक दिया गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपना परिचय भी बताया लेकिन पुलिस वालों ने ड्यूटी का हवाला देकर उनकी कार को वापस कर दिया।

दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौसी सरोज सहारनपुर की नवीन नगर कॉलोनी में रहती हैं। जब उन्हें योगी के पिता के निधन की खबर मिली तो वह अपने बेटे के साथ उत्तराखंड के पंचूर गांव के लिए कार से निकल पड़ीं। हालांकि आगे बढ़ने पर उन्हें उत्तराखंड पुलिस ने रोक दिया। उन्होंने बताया कि मैंने सहारनपुर के जिलाधिकारी से पास भी बनवाया था लेकिन उत्तराखंड पुलिस ने ड्यूटी का हवाला देकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया और कार को वापस कर दिया।

इसके बाद सरोज अपने बेटे के साथ वापस सहारनपुर लौट आईं। सहारनपुर में नवीन नगर स्थित अपने आवास पर उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट बेहद सरल व्यवहार वाले व्यक्ति थे और उन्होंने कभी किसी का बुरा नहीं किया वह हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH