RegionalTop News

रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्णब गोस्वामी पर जानलेवा हमला, कांग्रेस यूथ कार्यकर्ताओं पर आरोप

नई दिल्ली। रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर मुंबई में देर रात हमला किया गया। हमला उस समय किया गया जब वह स्टूडियो से घर लौट रहे थे। हालांकि अर्णब और उनकी पत्नी पूरी तरह सुरक्षित हैं, उन्हें कोई चोट नहीं आई है। अर्नब ने इस हमले का आरोप कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ताओं पर लगाया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

हाल ही में अर्नब गोस्वामी ने लाइव टीवी पर एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद वह काफी चर्चा में रहे।

इसके बाद सोनिया गांधी पर टिप्पणी को लेकर छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने कांग्रेस नेताओं की शिकायतों पर अर्नब गोस्वामी के खिलाफ दो अलग- अलग मामले दर्ज किए है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH