NationalTop News

रेड जोन को लेकर पीएम मोदी पर लाल हुईं ममता

कोलकाता। जहां पूरा देश इस समय कोरोना के संकट से जूझ रहा है वहीँ पश्चिम बंगाल की ममता सरकार और केंद्र सरकार के बीच तनातनी चरम पर है। अब रेड जोन को लेकर ममता सरकार ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है।

इसे लेकर ममता सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को खत भी लिखा है। पश्चिम बंगाल के मुख्य स्वास्थ्य सचिव विवेक कुमार ने शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय को एक पत्र लिखा है। जिसमें उनका कहना है कि राज्य में केवल 4 रेड जोन हैं जबकि 30 अप्रैल को राज्यों के साथ कैबिनेट सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रस्तुति में 10 दिखाए गए हैं।

जब पहली सूची जारी हुई थी और राज्य के 4 जिले रेड जोन में थे तब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आनन-फानन में प्रशासनिक बैठक की थी और आदेश दिया था कि 15 दिनों के भीतर रेड जोन को ग्रीन जोन में तब्दील करना होगा। प्रशासन ने भी सख्ती से इसका पालन शुरू किया था, लेकिन नयी सूची ने राज्य सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH