International

घर में नहीं था अन्न का एक दाना, भूखे बच्चों का ध्यान भटकाने के लिए महिला ने बर्तन में उबाले पत्थर

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने दुनियाभर में अब तक लाखों लोगों की जान ले ली है। जबकि कई लाख लोग इससे संक्रमित हैं। कोरोना काल में कई देशों ने लॉक डाउन किया हुआ है जिनकी वजह से गरीबों को खाने तक के लाले पड़ गए हैं। ऐसी ही एक तस्वीर केन्या से आई है जहां एक मां राशन न होने की वजह से बर्तन में पत्थर सिर्फ इसलिए उबाल रही थी ताकि बच्चों को लगे कि खाना बन रहा है और वो कुछ देर बाद सो जाएं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना के चलते लॉक डाउन के कारण मोम्बासा में रहने वाली महिला पनिहा बहाती किसाव इन दिनों काफी मुश्किलों का सामना कर रही हैं। वह अनपढ़ हैं और घर चलाने के लिए वह लोगों के कपड़े धोती हैं। वह दो कमरे के घर में रहती हैं। इस घर में न तो पानी की सुविधा है और नहीं बिजली की।

कोरोना वायरस के कारण लोग एक दूसरे से दूरी बना रहे हैं, जिसके कारण अब उनका काम छिन गया है। या बीच लोगों ने उसकी परेशानी को देखा तो उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद कई लोग इस महिला की मदद के लिए आगे आए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH