NationalTop News

कोरोना के बीच भारत में फैली एक और खतरनाक बीमारी, 2500 जानवरों की मौत

नई दिल्ली। इस समय कोरोना वायरस पूरे विश्व में जमकर कहर बरपा रहा है। अब तक लाखों लोग इस वायरस के संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं जबकि कई लाख लोग इससे संक्रमित हैं। भारत में भी इस वायरस के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। जहां भारत इस वायरस के नियंत्रण पर जी जान से लगा हुआ हैं वहीँ यहां एक और बिमारी अफ्रीकी स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। असम सरकार के मुताबिक इस फ्लू से अबतक 2500 से ज्यादा सुआरों की मौत हो चुकी है।

रविवार को असम सरकार के पशुपालन और पशु चिकित्सा मंत्री अतुल बोरा ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि राज्य में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए हैं। अब तक राज्य के सात जिलों के 306 गांवों में यह बीमारी फैली है।

इस खतरनाक बीमारी से अब तक 2500 सूअरों की मौत हो चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान ने अफ्रीकी स्वाइन फ्लू (एएसएफ) की पुष्टि की है। देश में पहली बार इस बीमारी ने दस्तक दी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH