वाराणसी। पूरे देश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। अब बनारस में कोरोना के संदिग्धों के नमूनों की जांच करते करते कोरोना संक्रमित हुईं महिला वैज्ञानिक का बेटा और पिता भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
जिसके बाद तुरंत दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला वैज्ञानिक का परिवार वाराणसी के चेतनगंज इलाके की बस्ती बागबरियार में रहता है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2817 हो गई है। प्रदेश में अब तक 805 पॉजिटिव मरीज स्वास्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। वहीं मंगलवार सुबह अब तक ग्रीन जोन में आने वाले कुशीनगर जिले में भी एक संक्रमित पाया गया।
=>
=>
loading...