NationalTop News

भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 56 हजार के पार, 24 घंटों में हुई इतनी मौतें

नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस से मौतों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3390 मामले दर्ज हुए हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 103 लोगों की मौत हुई है। देश में अभी कोरोना के 56342 मामले दर्ज किए हैं जबकि अब तक कुल 1886 लोगों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के पॉजिटिव केस 56,342 हो गए हैं। इसमें से 37,916 एक्टिव केस हैं। देश में अबतक कोरोना के 16,540 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,886 लोगों की जान जा चुकी है। बीते 24 घंटे की बात करें तो कोरोना पॉजिटिव मामलों में 3390 की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 103 की मौत हुई है।

वहीँ दुनियाभर की बात करें तो पॉजिटिव मामले अब 3,917,564 हो गए हैं। अब तक 270,720 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीँ अब तक 1,344,120 लोग रिकवर भी हो चुके हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH