NationalTop News

सिक्किम सीमा पर भारतीय जवानों से भिड़े चीनी सैनिक, 7 चीनी सैनिक घायल

नई दिल्‍ली। सीमा पर भारत-चीन के सैनिकों के बीच भिड़ंत की ख़बरें अक्सर आती रहती हैं। अब भारत और चीनी सैनिक उत्‍तरी सिक्किम बॉर्डर पर एक दूसरे से भिड़ गए। इस झड़प में दोनों तरफ के सैनिक घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें 7 चीनी सैनिक और 4 भारतीय सैनिक घायल हुए हैं। हालांकि दोनों तरफ की शीर्ष नेतृत्व के आपसी बातचीत से मामले को सुलझा लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना मुगुथांग के आगे नाकु ला सेक्टर में शनिवार को हुई। यह इलाका 5 हजार मीटर की ऊंचाई पर है। यहां सड़क मार्ग से नहीं जाया जा सकता है। यहां पहुंचने का हेलीकाप्टर ही एकमात्र साधन है। आमतौर पर ये इलाका शांत रहता है। एक अफसर ने बताया कि इस झड़प में दोनों देशों के करीब 150 सैनिक शामिल थे।

भारतीय सेना ने अपने बयान में माना है कि भारतीयों और चीनी सैनिकों के बीच हाथापाई हुई है। सेना की पूर्वी कमान ने एक बयान में कहा है कि आक्रामक हरकतें हुई जिसमें दोनों तरफ के सैनिकों को चोटें आई। मामले को सुलझा लिया गया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH