NationalTop News

सीएम योगी और हिंदू धर्म के खिलाफ की थी अमर्यादित टिप्पणी, कांग्रेस नेता पंकज पुनिया गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता पंकज पुनिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंकज पुनिया ने ट्वीट के जरिए न केवल सीएम योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की बल्कि हिन्दू धर्म को लेकर भी काफी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था, इस ट्वीट के बाद ही पंकज पुनिया के खिलाफ देश भर में कई एफआईआर दर्ज हुई थीं। पंकज पुनिया की गिरफ्तारी हरियाणा के करनाल से हुई है। पंकज पुनिया को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने पंकज पुनिया की गिरफ्तारी की मांग की थी। अलख आलोक श्रीवास्तव ने पंकज पुनिया के खिलाफ आपराधिक एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिकायत दर्ज कराई और कहा कि पंकज पुनिया को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

पंकज पूनिया के खिलाफ बुधवार को लखनऊ के हजरतगंज थाने में भी प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी साइबर सेल के उपनिरीक्षक सुरेश गिरि ने दर्ज कराई है। गिरि ने अपनी शिकायत में कहा कि सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता का ट्वीट देखा, जिसमें एक समुदाय विशेष और उसके ईश्वर का उल्लेख था। इसकी वजह से राजनीतिक एवं धार्मिक संघर्ष बढ़ने की आशंका थी और इससे हालात विस्फोटक बन गए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH