Regional

महाराष्ट्र के पालघर के बाद अब नांदेड़ में लिंगायत समाज के साधु की बेरहमी से हत्या

मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर के बाद अब नांदेड़ जिले में लिंगायत समाज के साधु रुद्र पशुपति महाराज की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के आरोपी भी उसी समुदाय से ताल्लुक रखता है। मृतक साधु पशुपति महाराज के नाम से विख्यात थे, पुलिस ने बताया कि साधु के अलावा एक और व्यक्ति की मौत हुई है।

हत्यारोपी साईनाथ शनिवार रात दरवाजा खोलकर आश्रम में दाखिल हुआ। क्योंकि कहीं भी दरवाजा तोड़ने के निशान नहीं हैं। पशुपति महाराज की हत्या करने के बाद आरोपी साईनाथ साधु की लाश कार में रखकर बाहर निकलने की फिराक में था, लेकिन कार गेट में फंस गई।

इस दौरान छत पर सो रहे आश्रम के दो सेवादार जाग गए। उन्हें जब तक सारी बात समझ में आती आरोपी भागने लगा। जिसके बाद सेवादारों ने आरोपी का पीछा किया। लेकिन वह भाग निकला।

इसी बीच रविवार सुबह जिला परिषद स्कूल के पास एक और शव मिला। दूसरे मृतक का नाम भगवान राम शिंदे है। पुलिस के मुताबिक वह आरोपी साईनाथ का साथी है और स्कूल के पास मृत पाया गया है।

भगवान राम शिंदे भी लिंगायत समाज से है। उसकी हत्या साईनाथ ने की या किसी और ने, पशुपति महाराज की हत्या से पहले या बाद में, तमाम सवालों पर पुलिस फिलहाल जांच कर रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH