NationalTop News

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से मनोज तिवारी की छुट्टी, आदेश कुमार गुप्ता को मिली कमान

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से मनोज तिवारी की छुट्टी कर दी है। उनकी जगह
अब आदेश कुमार गुप्ता दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष होंगे। मनोज तिवारी को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से क्यों हटाया गया इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। दिल्ली के अलावा बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साई को बीजेपी अध्यक्ष चुना गया है, वहीं मणिपुर में प्रोफेसर टिकेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आदेश गुप्ता उत्तरी दिल्ली नगर निगम का महापौर रहे हैं। वर्तमान में वे पटेल नगर से पार्षद है। बता दें कि लंबे समय से दिल्ली बीजेपी में मांग उठ रही थी कि किसी स्थानीय नेता को पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी जाए, जिसके बाद पार्टी ने आदेश कुमार गुप्ता को ये मौका दिया है।

आदेश कुमार गुप्ता की पहचान जमीनी नेता के रूप में होती है। वह पश्चिम पटेल नगर के पार्षद हैं। इसके अलावा नॉर्थ दिल्ली के मेयर भी रह चुके हैं। माना जा रहा है कि आदेश गुप्ता को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपने के बाद बीजेपी अब अपना पूरा फोकस एमसीडी चुनाव पर करने वाली है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH