Regional

प्रेग्नेंट हथिनी को खिलाया विस्फोटक भरा अनानास, तीन दिन तक पानी में करती रही मौत का इंतजार

मलप्पुरम। कहते हैं कि जानवर इंसान पर जल्द भरोसा कर लेते हैं। लेकिन कभी-कभी इंसान जानवरों का भरोसा इस तरह तोड़ते हैं जो उन्हें हैवानों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर देता है। ऐसा ही कुछ हुआ केरल के मलप्पुरम जिले में। यहां जंगल से भटककर गाँव में आई एक हथिनी को लोगों से विस्फोटक भरा अनानास खिला दिया। चूंकि हथिनी गर्भवती थी और उसे अपने बच्चे के लिए खाने की जरुरत थी तो उसने ये अनानास खा लिया।

इसके बाद उसके मुंह में विस्फोट हो गया जिससे उनके दांत टूट गए और जबड़ा भी बुरी तरह फट गया। जिसके बाद हथिनी करीब तीन दिन तक पास के तालाब में खड़ी रही और बार बार पानी पीती रही। शायद मुंह में जलन के कारण वो ऐसा कर रही थी।

हथिनी का दर्द इतना था कि वह तीन दिन नदी में सूंढ़ कर खड़ी रही आखिर जिंदगी की जंग हार उसकी मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इसकी उम्र 14-15 साल थी। अधिकारियों ने बताया कि समय पर उस तक मदद नहीं पहुंचाई जा सकी।हथिनी की जानकारी मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी उसे रेस्क्यू करने पहुंचे। लेकिन वो पानी से बाहर नहीं आई और उसकी मौत हो गई।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH