Health

विश्व साइकिल दिवस: सुबह आधे घंटे चला लें साइकिल, हमेशा रहेंगे फिट

लखनऊ। आज यानी 3 जून को विश्व साइकिल दिवस है। साइकिल का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व होता है। ये साइकिल ही है जो एक गरीब के पास भी होती है और अमीर के पास भी। गरीब अपने काम पर जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करता है तो अमीर जिम में अपना वजन कम करने के लिए।

आज साइकिल डे पर हम आपको बताएंगे साइकिल से होने वाले फायदों के बारे में।

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो साइकिल से अच्छा कुछ भी नहीं। साइकिल चलाने से एक्सट्रा कैलोरी खर्च होती है जिससे फैट कम होता है।

अगर आप हर दिन साइकिलिंग करते हैं, तो आपके शरीर की मांसपेशियां तो मजबूत होती ही हैं, साथ ही बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है।

विशेषज्ञों की मानें तो नियमित साइकिल चलाना सबसे अच्छा व्यायाम है। प्रतिदिन पांच से सात किलोमीटर साइकिल चलाने से आप लंबे समय तक फिट रह संकेंगे।

जो व्यक्ति प्रतिदिन आधा घंटा साइकिल चलाता है उसे कोई और एक्सरसाइज करने की जरुरत ही नहीं है। साइकिल चलाने से शरीर के सभी अंग एक्टिव हो जाते हैं।

पीठ के दर्द से परेशान लोगों को स्थेटिक साइकिल पर व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। साइकिल चलाने से पसीना आता है व हानिकारक तत्व शरीर से बाहर निकलते है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH