City NewsRegional

सैनिटाइज करवाते समय बाइक में लगी आग, फिर जो हुआ दिल दहलाने वाला था

अहमदाबाद। जिस सैनेटाइजर को हम अपने घर-दफ्तर में इस्तेमाल करते हैं, वह वास्‍तव में कितना ज्‍वलनशील और खतरनाक है इसका नजारा हमें अहमदाबाद में देखने को मिला। अहमदाबाद में सेनेटाइज करते समय एक बाइक धू-धू कर जल उठी, हालाकि बाइक सवार के बाइक छोड़कर अलग हटने के कारण उसकी जान बच गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

घटना अहमदाबाद के अरविंद मिल की है। शहर के नरोड़ा रोड पर स्थित अरविंद मिल में लॉकडाउन में छूट देने से काम काम शुरु हो गया है। यहां सरकार की गाइ लाइन के तहत ही लोगों की मिल में प्रवेश दिया जाता है। अरविंद मिल में प्रवेश करते समय लोगों के वाहन सेनेटाइज किये जाते है।

यहां एक स्कूटी तो सैनिटाइज किया जाता है और उसे आगे जाने दिया जाता है। इसके बाद अरविंद मिल का कर्मचारी अपनी बाइक लेकर मिल परिसर में दाखिल होता है। सिक्युरिटी गार्ड उसकी बाइक सेनेटाइज करने लगता था है। इसी दौरान अचानक बाइक में आग लग गई। आग लगने से चालक फुर्ती दिखाते हुए वहां से अलग हट गया जिसके उसकी जान बच गई।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH