Top NewsUttar Pradesh

बिना मास्क लगाए कोरोना हॉटस्पॉट एरिया का निरीक्षण करने निकले आईजी, कट गया चालान

कानपुर। दो महीने से ज्यादा दिनों तक चले लॉकडाउन के बाद सरकार ने धीरे धीरे इसमें ढील देनी शुरू कर दी है। हालांकि इस दौरान किसी को भी बिना मास्क पहने घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे पहली और दूसरी बार 100 रुपये का जुर्माना देना होगा। अगर तीसरी बार बगैर मास्क पकड़े गए तो आगे हर बार 500 रुपये का जुर्माना देना होगा।

इसी बीच कानपुर रेंज आईजी मोहित अग्रवाल का मास्क नहीं पहनने के चलते चालान कट गया। हालांकि उन्होंने अपना चालान खुद कटवाया। दरअसल, मोहित अग्रवाल शनिवार को कानपुर के कोरोना हॉटस्पॉट एरिया शिवनगर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। लेकिन उन्होंने मास्क नहीं पहन रखा था। अपनी गाड़ी से उतरने के बाद वह पुलिस अफसरों को दिशा-निर्देश देने लगे। कुछ देर बाद उन्हें याद आया कि वह बिना मास्क लगाए ही गाड़ी से उतर गए।

उन्होंने फौरन अपना मास्क पहना और पूरे एरिया का निरीक्षण किया। फिर सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं पहनने की धारा में अपना 100 रुपए का चालान कटवाया। बर्रा थाना पुलिस ने आईजी मोहित अग्रवाल का चालान काटा। मोहित अग्रवाल ने कहा कि नियम सबके लिए बराबर है। मैंने नियमों का उल्लंघन किया इसलिए अपना चालान कटवाया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH