Entertainment

कन्नड़ फिल्म स्टार चिरंजीवी का निधन, शोक में डूबी साऊथ इंडस्ट्री

बेंगलुरु। कन्नड़ फिल्म एक्टर चिरंजीवी सर्जा का निधन हो गया है। वह 39 साल के थे। चिरंजीवी को पिछले कुछ समय से सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। शनिवार को अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनकर पूरे कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है।

सोशल मीडिया के जरिए उनके चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले ने एक्टर के निधन पर दुख व्यक्त किया है। कुंबले ने अपने ट्विटर पर लिखा है, ‘चिरंजीवी सर्जा के निधन की खबर से गहरे दुख में हूं. एक जवान और प्रतिभावान कलाकार इस दुनिया को छोड़कर चला गया. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।

प्रियामणी राज ने भी ट्वीट कर एक्टर को श्रद्धांजली दी है। उन्होंने लिखा, ‘चिरंजीवी के निधन की खबर के बारे में जानकर गहरा धक्का लगा है। उनका मुस्कुराता चेहरा कभी नहीं भूल सकती। मेरी उनके परिवार के प्रति सहानभूति है। प्रियामणी के अलावा एक्टर विलास नायक ने भी चिरंचवी को श्रद्धांजलि दी है।

बता दें कि चिरंजीवी सर्जा ने 2009 में फिल्म वायुपुत्र से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 20 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH