EntertainmentNationalTop News

सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर सीएम योगी का ट्वीट, प्रभु श्री राम से प्रार्थना, आपकी आत्मा को शांति मिले

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर पर काम करने वाले नौकर ने पुलिस को इस बात की जानकारी द। सुशांत के निधन की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध है चाहे वो बॉलीवुड हो या राजनेता।

सुशांत के निधन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुःख जताया है। योगी ने ट्वीट कर लिखा कि सुशांत सिंह राजपूत जैसे उभरते हुए प्रतिभावान युवा कलाकार का इस प्रकार नश्वर संसार से विदा होना अचंभित करने वाला एवं दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति और अपने श्री चरणों में स्थान दें। मेरी संवेदनाएं उनके शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

बता दें कि सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। इसके बाद उनका फिल्मों का सफर शुरु हुआ था। वे फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी।

इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे। फ़िल्म सफल रही और सुशांत का फ़िल्मी करियर परवान चढ़ गया। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित एम एस धोनी की बायोपिक सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी जो सुपरहिट रही। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म केदारनाथ थी जिसमें वे सारा अली खान के साथ दिखे थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH