EntertainmentNationalTop News

सुशांत की मौत से सदमें में आईं उनकी भाभी ने भी तोड़ा दम

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह की मौत से सदमे में आई उनकी भाभी की भी मौत हो गई है। जब मुंबई में सुशांत का अंतिम संस्कार चल रहा था, तभी उनकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार को सुशांत की मौत की खबर सुनने के बाद उनकी भाभी सुधा देवी इतनी परेशान थीं कि उन्होंने खाना तक छोड़ दिया था। सोमवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उनका निधन हो गया।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत पंचतत्व में विलीन हो गए। नम आंखों से उन्हें मुंबई स्थित विले पार्ले के श्मशान घाट में अंतिम विदाई दी गई। सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में श्रद्धा कपूर, अरुण शौरी, विवेक ओबेरॉय, समेत कई सितारे पहुंचे। उनकी करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती भी अंतिम संस्कार में शामिल हुईं।

पोस्टमार्टम में आत्महत्या की पुष्टि

मुंबई के जुहू स्थित कूपर अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम किया गया। जिसमे सामने आया है कि सुशांत ने आत्महत्या ही की है। मौत का कारण फांसी बताया गया है। हालांकि सुशांत के ऑर्गन्स को जेजे अस्पताल भेजे गए हैं, जहां इस बात की जांच होगी कि कहीं उन्हें जहर तो नहीं दिया गया था।

डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने बताया कि प्रोविजनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट को डॉक्टरों ने बांद्रा पुलिस स्टेशन को सौंप दिया है। सुशांत सिंह राजपूत की ऑटोप्सी तीन डॉक्टरों की टीम ने की है। प्रोविजनल रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी के कारण सांस का रुक जाना है बताई गई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH