City NewsRegional

पहले बच्चों को लटकाया, फिर खुद फंदा बनाकर लटक गए पति-पत्नी, आर्थिक तंगी के चलते उठाया कदम

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में आर्थिक तंगी के चलते एक परिवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने वालों में पति-पत्नी और उसके दो बच्चे शामिल है। पति-पत्नी ने पहले तो अपने बच्चों को फांसी पर लटकाया फिर खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

सुखसागर नगर की गली नंबर 1 में शिंदे परिवार रहता था। गुरुवार की रात भारती विद्यापीठ पुलिस थाने को खबर मिली कि शिंदे परिवार ने आत्महत्या कर ली है. जानकारी मिलते ही फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। इस समय अतुल दत्तात्रय शिंदे (उम्र 33) उनकी पत्नी जया अतुल शिंदे (उम्र 32), बेटा ऋग्वेद अतुल शिंदे (उम्र 6 वर्ष) और बेटी अंतरा अतुल शिंदे (उम्र 3 वर्ष) यह चारो लोग फंदे से झूले पाए गए. इस घटना से परिसर में काफी सनसनी फैल गई।

पड़ोसीयों ने बताया कि, अतुल शिंदे विभिन्न तरह के पहचान पत्र बनाने का काम करता था लेकिन लॉक डाउन के चलते पिछले कुछ महीनों से स्कूल और कॉलेज पूरी तरह से बंद थे, जिसके कारण उसका धंधा पूरी तरह से बंद था। ऐसे में शिंदे परिवार काफी आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। इसी आर्थिक तंगी के कारण शिंदे दम्पति ने यह कदम उठाया होगा, ऐसी आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने फौरन ही चारों शवों को जांच के लिए ससून अस्पताल भेज दिए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH